जमुई: बीपीएससी परीक्षा पास करवाने को लेकर युवक ने मांगे ₹5 लाख, धनिया ठिका गांव में ग्रामीणों ने पकड़कर वीडियो किया वायरल
Jamui, Jamui | Apr 2, 2024 खुद को उत्तर प्रदेश का बता कर बीपीएससी परीक्षा पास करवाने को लेकर शिक्षक के पुत्र से 5 लाख रुपया का डिमांड करने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं ठग युवक पैसा लेने के लिए युवक धनिया ठिका गांव भी पहुंच गया।।इस दौरान उक्त युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।जिसकी पहचान गिद्धौऱ निवासी लक्ष्मण उपाध्याय के पुत्र कोटिल उपाध्याय के रूप में हुई है।