जमुई: झाझा रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म संख्या 2 और रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो युवकों के शव को किया बरामद, की जा रही पहचान
Jamui, Jamui | Apr 2, 2024 झाझा रेल पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या 2 से और रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो युवक का शव बरामद किया है। फिलहाल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों युवकों के शव को मंगलवार की दोपहर बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। उंसके बाद दोनों की पहचान के लिए 72 घंटे तक शव को रखा जाएगा।