जमुई: रजौन में महिला ने बहन पर लगाया बेटी चुराने का आरोप,प्राथमिकी दर्ज मेडिकल के लिए लाया अस्पताल
Jamui, Jamui | Apr 2, 2024 चरका पत्थर थाना क्षेत्र के रजौन गांव की रहने वाली रीना देवी ने अपने ही बहन पर बेटी को चुराने का आरोप लगाया है। इसको लेकर चरका पत्थर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस बच्ची को बरामद कर उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।