खेरागढ़: जगनेर में मां की हत्या करने वाले बेटे को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹55 हजार का जुर्माना
Kheragarh, Agra | May 21, 2026 जगनेर कस्बे में वर्ष 2023 में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में एडीजे प्रथम कोर्ट ने आरोपी बेटे शिवम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। आरोप है कि शिवम ने लॉकर की चाबी न देने पर अपनी मां की सिलबट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी ने बहन को वीडियो भेजकर कहा था, “मां मुझे माफ कर देना।” घटना के बाद आ