दमोह: पथरिया फाटक ओवर ब्रिज पर बाइक सवार युवक का खून से सना शव मिला, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच कर रही है
Damoh, Damoh | Jan 19, 2025 दमोह पथरिया फाटक ओवर ब्रिज पर शनिवार रविवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच बाइक सवार युवक के मृत अवस्था में पड़े होने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी लगते ही देर रात कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्हें घटना स्थल पर खून से लथपथ अवस्था मे पड़े इमलाई निवासी दीपक अहिरवार के शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।