स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद हाईवे पर रहस्यमयी मौत: खड़ी गाड़ी में मिला ड्राइवर का शव, इलाके में सनसनी
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छपरा के पास रजा मार्बल के नजदीक एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्वराज माजदा वाहन के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल बन गया है।