फिरोज़ाबाद: अवैध असलाह के साथ दबोचा गया कुख्यात अभियुक्त, थाना दक्षिण पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
जनपद में अपराध पर शिकंजा कसने की कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देश पर थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलाह के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे क़रीबन गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, थाना दक्षिण पुलिस टीम बिहारीपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी तभी यह कार्यवाही की।