गौरीगंज: अमेठी में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
अमेठी के जामों थाना क्षेत्र में मछली पकड़ने गए 14 वर्षीय अंकुश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने तालाब में डूबने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।