अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद।
*नौ जुलाई विद्यार्थी दिन के उपलक्ष्य में उत्तर बिहार प्रान्त कार्यालय पर झंडोत्तोलन किया गया।।
NAC सदस्य डॉ ममता कुमारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में एकात्म मानव दर्शन इस सिद्धांत के अनुसार जैसे व्यक्ति का शरीर मन, बुद्धि और आत्मा होता है, वैसे ही किसी संगठन का भी शरीर मन, बुद्धि और आत्मा होता है.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस छात्र संगठन का स्थापना आज यानी ९ जुलाई को होता है. इसे हम ‘विद्यार्थी दिन‘ इस नाम से जानते हैं. ९ जुलाई १९४९ को विद्यार्थी परिषद का गठन हुआ, आज देखते देखते परीषद ७८ साल की हो गई है. इस संघठन का सबसे बड़ा, सबसे महत्वपूर्ण और सबसे वैशिष्ट्य पूर्ण अगर कुछ है तो यही है कि विद्यार्थी परिषद की संघटनात्मक आयू कितनी भी हो, यह संगठन जीवन भर ‘युवा‘ ही था, युवा ही है और युवा ही रहेगा.
आज ‘विद्यार्थी दिन‘ ही मनाते है.