सरदारशहर: सरदारशहर पंचायत समिति में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एसडीएम ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली
सरदारशहर पंचायत समिति सभागार हॉल में एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने सभी विभागों से प्रगति रिपोर्ट मांगी और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सीडीपीओ और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।एसडीएम ने अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।