सरदारशहर: आदर्श महाविद्यालय के पास अज्ञात कारणों से नोहरे में लगी आग, दमकल ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू
सरदारशहर के बीकानेर रोड पर आदर्श महाविद्यालय के पास गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से एक सूने पड़े नोहरे में आग लग गई। आग लगने से आसपास में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल को आग की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल के कर्मचारियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नोहरे में आग किस कारणों से लगी इसका खुलासा नहीं हो सका।