सरदारशहर: मोचीवाड़ा के पास पीपल के हरे पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची नगर परिषद की टीम, मौके पर मिले चार काटे हुए पीपल
सरदारशहर के मुख्य बाजार स्थित मोचीवाड़ा के पास एक पुरानी बंद पड़ी हवेली में पांच पीपल के पेड़ है। गुरुवार को दोपहर कुछ लोग अचानक कुल्हाड़ी ओर आरी मशीन लेकर पीपलों को काटने लगे। जिसकी सूचना नगरपरिषद टीम को मिलने के बाद गुरुवार शाम 4 बजे एसआई अनील ओर एईएन प्रदीप मीणा मौके पर पहुंचे और निरीक्षण करते हुए एसआई सुनील ने बताया कि अंदर पीपल काटे गए है।