सरदारशहर: ताल मैदान में चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा के 7वें दिन कथावाचक शंकरदास महाराज ने भरत मिलाप प्रसंग का किया वर्णन
सरदारशहर के ताल मैदान में गुरु गोरखनाथ जी जाहरवीर जी गोगाजी गौशाला समिति मीतासर की ओर से चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा कथा के सातवें दिन प्रभु श्रीराम और भरत मिलाप के प्रसंग को सुनने के लिए श्रोताओं की खासी भीड़ रही। जब इस प्रंसग को भक्तों ने देखा तो उनकी आंखों से अश्रुधारा फूट पड़ी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।