सरदारशहर: वार्ड 49 निवासी विवाहिता प्रीति मोदी के साथ मारपीट के मामले में इलाज के दौरान बीकानेर में हुई मौत
सरदारशहर पुलिस थाने में कुछ दिन पहले वार्ड 49 निवासी विवाहिता प्रीति मोदी के साथ मारपीट करने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। आपको बता दे कि विवाहिता की इलाज के दौरान बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने मृतका विवाहिता का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर मृतका विवाहिता के शव को पीहर पक्ष के परिजनों को सुपुर्द कर दिया।