करहल: करहल तहसील में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन
करहल तहसील में तैनात तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को तत्काल तरीके से करहल से हटाए जाने को लेकर डीएम को ज्ञापन देते हुए मांग की है। वही अधिवक्ताओं ने कहा है कि तहसीलदार के द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है जिससे अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है।