खगड़िया: मधुआ में बाइक में पीछे से टक्कर, महिला घायल
खगड़िया बखरी पथ के मधुआ में सोमवार को रात के आठ बजे एक बाइक में पीछे से एक वाहन के ठोकर मार दिए जाने के कारण एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान मधुआ गांव के रहने वाले अमृता देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि खगड़िया से महिला अपने रिश्तेदार के साथ गांव मधुआ जा रही थी।