शनिवार को मालथौन एम.सी.सी स्टेडियम में करीब 3 बजे से खेले गए भूपेंद्र भैया ट्रॉफी के महामुकाबले में वह हुआ जो पिछले 13 वर्षों के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। बांदरी यंग स्टार ने खुरई शिवाजी वार्ड को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में हराकर पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है।