बिड़ला मंदिर में रविवार को करीब 3:00 बजे सस्वर रुद्राष्टकम पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों द्वारा किए गए सस्वर रुद्राष्टकम पाठ से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम के पश्चात मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर विधिवत जलाभिषेक किया गया।