नवादा: महेशपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर चाचा और भतीजा के साथ हुई मारपीट, दोनों हुए जख्मी
Nawada, Nawada | Apr 6, 2024 पकरीबरावां थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर चाचा और भतीजा के साथ मारपीट की गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में नरेश पासवान एवं कुंदन पासवान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा में मूर्ति विसर्जन को लेकर विवाद हुआ था।