नवादा: मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध बालू लोड तीन ट्रैक्टर को ट्राली सहित किया जब्त मौके से बालू माफिया फरार।
Nawada, Nawada | Apr 6, 2024 नवादा जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध बालू लोड तीन ट्रैक्टर को ट्रॉली के साथ जब्त किया है। मौके से बालू माफिया फरार हो गया। बता दे कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की नदी से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर अवैध बालू लोड तीन ट्रैक्टर को ट्रॉली के साथ जब्त कर लिया।