नवादा: ठेकाई मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
Nawada, Nawada | Apr 6, 2024 सिरदला थाना क्षेत्र के ठेकाई मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान खरौंदा गांव निवासी 16 वर्षीय अखिलेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अखिलेश सामान लाने के लिए दुकान जा रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया।