राजगीर: राजगीर जू सफारी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Rajgir, Nalanda | Aug 15, 2026 राजगीर जू सफारी में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सफारी के निदेशक राम सुंदर एम. ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड की कमान वनपाल निरंजन कुमार ने संभाली। अपने संबोधन में निदेशक ने राजगीर जू सफारी को बिहार का प्रमुख इको-टूरिज्म गंतव्य और वन्यजीव संरक्षण का अग्रणी केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष सफारी में चार