Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
bharatbol
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष एवं आदमपुर के विधायक चंद्र प्रकाश की प्रेस कांफ्रेंस लाइव #bhiwani #Congress #viral #chanderparkash #bhiwaninews #PoliticalNews
Bhiwani, Bhiwani
| Jun 28, 2026
#bhiwani
#congress
#viral
#chanderparkash
#bhiwaninews
#politicalnews
MORE NEWS
कांग्रेस पार्टी के OBC प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जी, कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया, ग्रामीण शहरी अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी पत्रकार वार्ता लाइव।
Bhiwani, Bhiwani | Jun 28, 2026
राजेंद्र पाल गौतम को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाने पर भिवानी में भारी उत्साह, कोर्ट परिसर में बांटे लड्डू सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई ताकत देगी राजेंद्र पाल गौतम की नियुक्ति : महेंद्र सिंह बिधनोई राजेंद्र पाल गौतम का संगठनात्मक कौशल व बेदाग राजनैतिक है प्रेरणास्रोत : पवन मेहरा भिवानी, 27 जून : कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भिवानी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस फैसले की खुशी में शनिवार को स्थानीय कोर्ट परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और जमकर आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर बहुजन संघर्ष दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के ग्रामीण जिला सचिव महेंद्र सिंह बिधनोई ने इस नियुक्ति को कांग्रेस पार्टी का एक बेहद दूरदर्शी और सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश जैसे राजनैतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस नेतृत्व सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित वर्गों की आवाज को मुख्यधारा में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गौतम हमेशा से जमीनी स्तर पर दबे-कुचले समाज के अधिकारों के लिए लड़ते रहे हैं। उनके इस अनुभव का सीधा लाभ उत्तर प्रदेश में संगठन को मिलेगा। इस फैसले से न केवल यूपी, बल्कि पूरे देश के कार्यकर्ताओं में एक सकारात्मक संदेश गया है और आने वाले समय में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी। इस मौके पर डा. बीआर अंबेडकर यूथ संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पवन मेहरा ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम का संगठनात्मक कौशल और उनका बेदाग राजनैतिक सफर युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति से जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं में भारी जोश और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर युवा नेता सुमित बराड़ ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम एक ऐसे नेता हैं जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का ग्राफ तेजी से बढ़ेगा और पार्टी ऐतिहासिक सफलता दर्ज करेगी। भिवानी का हर कार्यकर्ता इस फैसले से गदगद है। इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति के ग्रामीण जिला अध्यक्ष विरेंद्र वाल्मीकि बापोड़ा, जय भीम बौद्ध, मास्टर हरीश गोच्छी, सुरेश बिधवान, राधेश्याम ढ़ाणा लाडनपुर, विनोद, शहरी जिला कार्यकारिणी सचिव मुकेश पहलवान, दिलबाग, रामपाल, संदीप दहिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Jun 28, 2026
स्थानीय कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर पार्क में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता देहरादून (उत्तराखंड) से पधारे विद्वान महात्मा श्री राजीव बिजलवान जी ने की। इस अवसर पर भिवानी एवं चरखी दादरी के निरंकारी श्रद्धालु एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित मानव समाज को संबोधित करते हुए श्री बिजलवान जी ने फरमाया कि यदि हमें अपने जीवन को संवारना है तो हमें बाहर नहीं बल्कि अपने भीतर झांकना होगा । उन्होंने समझाया कि यदि हमारा मन स्वच्छ हो तो हर व्यक्ति में अच्छाई दिखाई देती है और यदि मन में द्वेष हो तो बुराइयां नजर आती है। उन्होंने कहा कि संतों महात्माओं ने सदा यही शिक्षा दी है कि निराकार-परमात्मा को जीवन में बसाया जाए । जीवन में संतों का संग सौभाग्य से मिलता है। सांसारिक दायित्व को निभाते हुए यदि निरंकार का एहसास बना रहे तो जीवन पूर्णता से जिया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि संसार के रंग अनेक हैं परंतु परमात्मा का रंग स्थाई है और यही शांति देता है। जब हमारे मन में समर्पण का भाव होता है तब हर व्यक्ति में परमात्मा का स्वरूप दिखाई देता है और करुणा, आदर तथा विनम्रता जीवन का स्वभाव बन जाते हैं । इस प्रकार सत्संग, सेवा,सुमिरन करते हुए हमारा जीवन संतुलित, शांत और शुक्राने के भाव से परिपूर्ण बना रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि परमात्मा से बड़ी कोई ताकत नहीं है हमारे सतगुरु कल्याण का स्रोत है और सतगुरु के वचनों को मानने वालों का कल्याण निश्चित है । इस कार्यक्रम में भिवानी जोन के जोनल इंचार्ज श्री बलदेव राज नागपाल जी ने उपस्थित प्रभु प्रेमी सज्जनों का आभार व्यक्त किया और बताया कि वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज मानव समाज को ब्रह्मज्ञान देकर मिल-वर्तन, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दे रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय संचालक श्री विजय शर्मा एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत-सत्कार किया गया। इस दौरान निरंकारी भक्तों द्वारा भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया गया जिससे उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे । भजन के बोल थे :- सभी से प्यार करें और यह दिल निसार करे। इस अवसर पर हनुमान जोहड़ी धाम से महंत चरण दास जी, समाजसेवी श्री ओ पी नंदवानी, श्री ओम प्रकाश दुरेजा, श्री सुशील सरदाना, श्री कमल गुरेजा, श्री विशंभर अरोड़ा, प्रधान श्री प्रेम कुमार धमीजा, संजय बर्फी पेड़ा भंडार के संचालक श्री प्रेम सागर जी एवं श्री सतीश चंगिया जी विशेष रूप से उपस्थित थे।
Bhiwani, Bhiwani | Jun 28, 2026
कैसे और किस रूप में कहा था वह सुनिये... हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के जिस वीडियो को लेकर चर्चा आज चल रही है। ये वो वीडियो है... वीडियो में मनोहरलाल हविपा-भाजपा की सरकार का जिक्र कर रहे हैं कि किस प्रकार उन्होंने बंसीलाल के मुंह पर कहा था कि इमरजेंसी के तीन दलाल..इंदिरा, संजय, बंसीलाल......खट्टर साहब दिलेर आदमी हैं, जरूर कह आए होंगे चौधरी बंसीलाल के मुंह पर। खट्टर साहब ने आज तक कभी अपना बयान वापस नहीं लिया है।
Bhiwani, Bhiwani | Jun 28, 2026