प्रतापगढ़: जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने आमजन की परिवेदनाएं सुनीं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु जिला कलक्टर शुभम चौधरी की उपस्थिति में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष में किया गया। जनसुनवाई में अतिक्रमण, मनरेगा, पत्थरगढ़ी, दिव्यांग स्कूटी वितरण योजना सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 31 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित