कांके: रांची में 70 से अधिक जगहों पर अड्डेबाजों के खिलाफ अभियान, 183 लोगों से पूछताछ
Kanke, Ranchi | Nov 20, 2025 रांचीमें बुधवार की रात अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। SSP राकेश रंजन के आदेश पर राँची जिले के सभी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी और DSP के द्वारा करीब 70 जगहों पर अड्डेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 183 लोगों को पकड़ा गया, जिसे हिदायत देकर छोड़ा गया।