कांके: रांची: लालपुर और हरमू सहित कई इलाकों में अड्डेबाजों के खिलाफ पुलिस का अभियान
Kanke, Ranchi | Nov 20, 2025 रांची स्थित लालपुर और हरमू सहित कई इलाकों में बुधवार देर रात करीब दस बजे अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 183 लोगों को पकड़ा गया जिन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया, कि अगली बार इस तरह का अड्डेबाजी करने पर जेल भेज दिया जाएगा। वहीं एसएसपी राकेश रंजन ने लोगों से अपील की है कि वे अड्डेबाजी करने वालों की जानकारी दें।