कांके: रांची के पिस्का मोड़ के पास पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान
Kanke, Ranchi | Nov 20, 2025 रांची के पिस्का मोड़ के पास बुधवार देर रात करीब दस बजे पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। बता दें कि रांची के कई इलाकों से आए दिन रोड एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें लोगों की जान भी जा रही है। रोड एक्सीडेंट की सबसे बड़ी वजह शराब पीकर वाहन चलाना होता है।