जहानाबाद: कलानौर गांव: नीलगाय के लिए लगाए करंट से किशोर की मौत, पोस्टमार्टम जारी
जिले के मखदुमपुर प्रखंड के कलानौर गांव में नीलगाय से फसल की रक्षा के लिए खेत के चारों तरफ बिछाए गए अवैध बिजली के तारों के करंट की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है जो दिन में करीब 3 बजे तक जारी है।