देवघर: तालझारी थाना क्षेत्र के मचला मोड़ पर बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
तालझारी थाना क्षेत्र के मचला मोड़ में बाइक के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर जांच के उपरांत डॉक्टर ने जोका गांव निवासी राजीव रंजन को मृत्य घोषित कर दिया, घटना के संबंध में मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि राजीव रंजन बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था, तभी यह घटना हुई।