राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित किया
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब राजस्व अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने फार्मर आईडी बनाए जाने की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करने की भी निर्देश दिए