चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल अस्पताल को अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन की सौगात मिली, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया उद्घाटन
चक्रधरपुर रेल मंडल के स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडलीय रेल अस्पताल को अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन की सौगात मिली है। अस्पताल में स्थापित 32 स्लाइस एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) युक्त आधुनिक सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने फीता काटकर किया।