ज्ञानपुर: गोपीगंज में दबंग का तांडव, युवक को पीट-पीट कर किया लहूलुहान, पुलिस जांच में जुटी
गोपीगंज थाना क्षेत्र के शिखापुर गांव निवासी एक युवक किसी काम से बाजार गया था की हौसला बुलंद दबंगों द्वारा मामूली सी बात को लेकर युवक को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया, वहीं आसपास के ग्रामीणों द्वारा मामले को शांत कराया गया, फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है, थाना अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।