गोवर्धन: रिश्तों का कत्ल या साजिश, 3 महीने बाद कब्र से निकाला गया मासूम का शव, डीएनए टेस्ट खोलेगा राज
मामला थाना मगोर्रा के ग्राम नगला खुटिया का है। यहाँ के निवासी यशपाल सिंह की पुत्री माधवी गत 22 मार्च को घर में गर्म दूध गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। इस हादसे में बच्ची को बचाने के प्रयास में उसकी दादी कमलेश देवी भी झुलसी थीं। गंभीर हालत में मासूम को जयपुर रेफर किया गया था, जहाँ 25 मार्च को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को दफना दिया