टीकमगढ़: महिला पार्क में चार महीने से बह रहा पानी, गंदगी पर महिला कांग्रेस पार्षद ने घेरा नगर पालिका को
भीषण गर्मी और जल संकट के बीच शहर के महिला पार्क की बदहाल व्यवस्था को लेकर महिला कांग्रेस पार्षद ने नगर पालिका प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि पिछले चार महीनों से पार्क में कई पानी के नल लगातार 24 घंटे बह रहे हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है महिला कांग्रेस पार्षद पूनम जायसवाल ने प्रभारी प्रशासक और मुख्य नगर पालिका से जवाब मांगा है