चान्हो: डीएवी खलारी में हर्षोल्लास से मनाई गई होली
Chanho, Ranchi | Mar 23, 2024 डीएवी स्कूल खलारी में आज रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास से मनाया गया । इसके लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय में उपस्थित कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों ने भाग लिया।इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों ने होली के गीत - भजन गाकर, चुटकुले सुनाकर सभी का मनोरंजन किया। छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया।