चान्हो: राँची के पूर्व डीसी छवि रंजन और प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज
Chanho, Ranchi | Mar 22, 2024 लैंड स्कैम मामले में पूर्व डीसी छवि रंजन और प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दी है। सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री मामले में पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। इससे पहले दोनों पक्षों की सुनवाई हुई थी।