चान्हो: काम में लापरवाही बरतने वाले 11 थानेदारों से एसएसपी ने मांगा स्पष्टीकरण
Chanho, Ranchi | Mar 22, 2024 राजधानी में आदर्श आचार संहिता के दौरान वारंट, कुर्की के निष्पादन में शिथिलता बरतने वाले थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई से पूर्व स्पष्टीकरण मांगा गया है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है. स्पष्टीकरण को लेकर थानेदारों को तय समय सीमा तक जवाब देने का निर्देश दिया गया है. राजधानी के कुल 11 थाना प्रभारियों के पर यह कार्रवाई हुई है।