चान्हो: सकरा में टाना भगतो के नवाहांडी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की हुई शामिल
Chanho, Ranchi | Mar 22, 2024 सकरा में टाना भगतो के नवाहांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। यह कार्यक्रम एक वर्ष में टाना भगत 3 बार मनाते हैं। इसमें वह अपने पूर्वजों को याद कर उनके नाम पर पूजा पाठ करते हैं और ग्रामीणों को उनके नाम पर भोज भी खिलाते हैं।