चान्हो: रोल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन
Chanho, Ranchi | Mar 23, 2024 चान्हो प्रखंड अंतर्गत रोल पंचायत के चलियो बगीचा में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा कि समाज के लोगों को आपसी मन मुटाव दूर कर आपसी एकता को मज़बूत करना चाहिए। युवाओं को सामाजिक कार्य करने को प्रेरित किया जाये।