फरसगांव: प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के फरसगांव क्षेत्र के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी
फरसगांव क्षेत्र के 05 प्रकरणों में वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। फरसगांव तहसील के ग्राम पाटला में रूपसिंह और फरसगांव के आदित्य कुमार साहू और शिवा कोर्राम की पानी में डूबने से मृत्यु पर,ग्राम लंजोड़ा के दसूराम नेताम और भानपुरी के बुलीबाई की सर्पदंश से मृत्यु पर,सभी के परिजनों को 20 लाख रुपये दी जायेगी।