नुआंव: मुखरांव गांव के समीप से पुलिस ने 48 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा
Nuaon, Kaimur | May 20, 2024 कुछीला थाना क्षेत्र के मुखरांव गांव के समीप से पुलिस ने 48 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सोमवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया। कुछीला थाना प्रभारी ने बताया गिरफ्तार आरोपी मुखरांव गांव के रहने वाले कृष्णा शाह उम्र 36 वर्ष व चंद्रशेखर उम्र 51 वर्ष के बताए जाते हैं।