जगदलपुर: बस्तर में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां तेज, 28 जून को बूथ पर पिलाई जाएगी 'दो बूंद जिंदगी की'
बस्तर जिले में आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं अंतर्विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में "डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स" की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई थी।