कसडोल: बारिश में निखरी सिद्ध खोला जलप्रपात की खूबसूरती, कसडोल का एकमात्र वॉटरफॉल बना पर्यटकों की पहली पसंद
कसडोल। बारिश के मौसम के साथ ही कसडोल विकासखंड का प्रसिद्ध सिद्ध खोला जलप्रपात अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। कसडोल मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित यह जलप्रपात क्षेत्र का एकमात्र प्रमुख वॉटरफॉल है, जहां लगभग 40 फीट की ऊंचाई से गिरता झरना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मानसून की बारिश के बाद जलप्रपात पूरे शबाब प