बाढ़ पूर्व तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
खगड़िया | 02.07.2026
जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने आज गोगरी प्रखंड की रामपुर पंचायत स्थित जीएन बांध का निरीक्षण कर बाढ़ एवं संभावित कटाव से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी रखने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला प्रशासन बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को लेकर सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
39 views | Khagaria, Bihar | Jul 3, 2026