गोगरी प्रखंड में जिलाधिकारी का निरीक्षण एवं समीक्षा
खगड़िया | 02.07.2026
जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने आज गोगरी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरटीपीएस काउंटर सहित विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया तथा डाटा ऑपरेटर से आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं आवेदन निष्पादन की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार एवं संबंधित पदाधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
28 views | Khagaria, Bihar | Jul 3, 2026