केरसई: केरसई डायडांड: नौकरी के नाम पर ₹7.5 लाख की ठगी करने वाले आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाए इश्तहार
Kersai, Simdega | May 26, 2026 केरसई के डायडाँड़ गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद के घर में मंगलवार को 12:00 बजे पुलिस के द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर 7.5 लाख रुपए के ठगी करने के मामले में इश्तहार चिपकाकर न्यायालय में प्रस्तुत होने की बात कही गई। थाना के एएसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पत्रकार एवं स्थानीय गांव की मौजूदगी में उसके घर इंदिरा चौक सहित सार्वजनिक स्थान पर इश्तिहार चिपकाया है।