कुचायकोट: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात लापता एंबुलेंस चालक का चौथे दिन भी नहीं चला पता, पुलिस जांच में जुटी
कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 102 एंबुलेंस के लापता चालक का चौथा दिन भी कोई अता-पता नहीं चला। वहीं कुछ हाई कोर्ट आने की पुलिस ने चालक के पत्नी और उसके साथ काम करने वाले दूसरे चालक को बुलाकर पूछताछ कर मामले की जांच करने में जुटी हुई है। कुचायकोट थाना प्रशासन के द्वारा आज सोमवार को शाम 5 बजे बताया गया कि पुलिस इस मामले को गहन जांच कर रही।