Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

🔴 छात्रों के चल रहे आंदोलन को लेकर मधेपुरा जिला प्रशासन अलर्ट। डीएम ने कहा, कानून के अंदर रह कर छात्र रखें अपनी बात। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jul 24, 2026

MORE NEWS

बिहार राज्य कबड्डी संघ के निर्देशानुसार बी पी मंडल इन्डोर स्टेडियम मधेपुरा में आज दिनांक 26 जुलाई को एकदिवसीय जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी ने नारियल फोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)

बिहार राज्य कबड्डी संघ के निर्देशानुसार बी पी मंडल इन्डोर स्टेडियम मधेपुरा में आज दिनांक 26 जुलाई को एकदिवसीय जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी ने नारियल फोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। (पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)

Ghailarh, Madhepura | Jul 26, 2026

🔴स्टेट हाईवे-91 पर दो बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक का पैर बुरी तरह टूटा, तीन घायल

मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे-91 पर शनिवार को पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरलीगंज पहुंचाया गया।

आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल मिथिलेश कुमार सिंह (45 वर्ष), पता- ग्वालपाडा, शाहपुर, का प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में मिथिलेश कुमार सिंह का दाहिना पैर पूरी तरह टूटकर लटक गया था। वहीं अन्य दोनों घायलों को उनके अनुरोध पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

घायल मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से दिग्घी जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे धीरे-धीरे बाइक मोड़कर खड़ी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने असंतुलित होकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी के सिर में भी चोट लगी है।

दूसरी बाइक के चालक नवीन कुमार (19 वर्ष), पिता सुरेंद्र शर्मा, निवासी रघुवंश नगर, पूर्णिया ने बताया कि वह लगभग 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सामने मौजूद मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।
घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴स्टेट हाईवे-91 पर दो बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक का पैर बुरी तरह टूटा, तीन घायल मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे-91 पर शनिवार को पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरलीगंज पहुंचाया गया। आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल मिथिलेश कुमार सिंह (45 वर्ष), पता- ग्वालपाडा, शाहपुर, का प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में मिथिलेश कुमार सिंह का दाहिना पैर पूरी तरह टूटकर लटक गया था। वहीं अन्य दोनों घायलों को उनके अनुरोध पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घायल मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से दिग्घी जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे धीरे-धीरे बाइक मोड़कर खड़ी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने असंतुलित होकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी के सिर में भी चोट लगी है। दूसरी बाइक के चालक नवीन कुमार (19 वर्ष), पिता सुरेंद्र शर्मा, निवासी रघुवंश नगर, पूर्णिया ने बताया कि वह लगभग 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सामने मौजूद मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jul 25, 2026

🔴 नीट (NEET) पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद। मधेपुरा से बंद के दौरान का वीडियो। प्रदर्शनकारियों को लिया गया तत्काल हिरासत में।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 नीट (NEET) पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद। मधेपुरा से बंद के दौरान का वीडियो। प्रदर्शनकारियों को लिया गया तत्काल हिरासत में। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jul 25, 2026

🔴 आरओबी निर्माण से बंद हुआ मुख्य मार्ग, वैकल्पिक सड़क की मांग को लेकर मीरगंज में दो घंटे तक जाम

मधेपुरा–पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-231, पूर्व में एनएच-107) पर मीरगंज रेलवे ढाला के समीप रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए मुख्य मार्ग बंद किए जाने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने मीरगंज चौक पर सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान मधेपुरा–पूर्णिया–कुमारखंड मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें ओवरब्रिज निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बिना समुचित वैकल्पिक यातायात व्यवस्था किए मुख्य सड़क बंद कर देना आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। उनका आरोप था कि पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों तक के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं छोड़ा गया है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की कि रहिका टोला नहर मार्ग को दुरुस्त कर तीन और चार पहिया वाहनों के आवागमन योग्य बनाया जाए। उन्होंने बताया कि रतनपट्टी होकर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग की स्थिति भी खराब है। बेगा नदी पर स्थायी पुल नहीं होने से वाहन डायवर्सन के सहारे गुजर रहे हैं और बारिश के दौरान यह मार्ग भी बाधित होने का खतरा बना रहता है। वहीं बेलदौर नहर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार जाम लग रहा है तथा जोरगामा नहर पुल पर अतिरिक्त दबाव पड़ने से उसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई गई।

सड़क जाम की सूचना पर मुरलीगंज थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नुरुल हक तथा अंचलाधिकारी किसलय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपनी मांगें लिखित रूप में देने को कहा और वरीय अधिकारियों से बात कर समाधान का आश्वासन दिया। वहीं प्रशिक्षु डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत कर लोगों की समस्याओं के अनुरूप आवश्यक व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।

प्रदर्शन में जोरगामा पंचायत के अभय कुमार गुप्ता, युवा नेता अमित यादव, टुनटुन यादव, भास्कर यादव, निखिल कुमार, राजेश साह, शैलेन्द्र साह, अंकित कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 आरओबी निर्माण से बंद हुआ मुख्य मार्ग, वैकल्पिक सड़क की मांग को लेकर मीरगंज में दो घंटे तक जाम मधेपुरा–पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-231, पूर्व में एनएच-107) पर मीरगंज रेलवे ढाला के समीप रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए मुख्य मार्ग बंद किए जाने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने मीरगंज चौक पर सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान मधेपुरा–पूर्णिया–कुमारखंड मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें ओवरब्रिज निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बिना समुचित वैकल्पिक यातायात व्यवस्था किए मुख्य सड़क बंद कर देना आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। उनका आरोप था कि पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों तक के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं छोड़ा गया है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि रहिका टोला नहर मार्ग को दुरुस्त कर तीन और चार पहिया वाहनों के आवागमन योग्य बनाया जाए। उन्होंने बताया कि रतनपट्टी होकर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग की स्थिति भी खराब है। बेगा नदी पर स्थायी पुल नहीं होने से वाहन डायवर्सन के सहारे गुजर रहे हैं और बारिश के दौरान यह मार्ग भी बाधित होने का खतरा बना रहता है। वहीं बेलदौर नहर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार जाम लग रहा है तथा जोरगामा नहर पुल पर अतिरिक्त दबाव पड़ने से उसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई गई। सड़क जाम की सूचना पर मुरलीगंज थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नुरुल हक तथा अंचलाधिकारी किसलय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपनी मांगें लिखित रूप में देने को कहा और वरीय अधिकारियों से बात कर समाधान का आश्वासन दिया। वहीं प्रशिक्षु डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत कर लोगों की समस्याओं के अनुरूप आवश्यक व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में जोरगामा पंचायत के अभय कुमार गुप्ता, युवा नेता अमित यादव, टुनटुन यादव, भास्कर यादव, निखिल कुमार, राजेश साह, शैलेन्द्र साह, अंकित कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। 📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jul 24, 2026

🔴 छात्रों के चल रहे आंदोलन को लेकर मधेपुरा जिला प्रशासन अलर्ट। डीएम ने कहा, कानून के अंदर रह कर छात्र रखें अपनी बात। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times - Ghailarh News