पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव फिर पत्रकारों पर हुए आग बबूला, पूछा- क्या हम अंतर्यामी हैं?
लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने अपनी जीत का दावा किया है। वहीं सोमवार शाम करीब 4:00 बजे जब पत्रकारों ने उनसे यह सवाल पूछा कि आखिर उन्हें क्या लगता है की बिहार में किसकी सरकार आएगी, तो इस पर तेज प्रताप यादव पत्रकारों पर आग बबूला हो गए, गुस्से में उन्होंने पत्रकारों से ही कहा कि हम क्या अंतर्यामी है जो जानते हैं कि कौन जीतेगा।