पटना ग्रामीण: सम्राट चौधरी ने पूछा: क्या तेजस्वी यादव सबसे पहले अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जेल भेजेंगे?
भाजपा कार्यालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी सरकार बनते ही सभी अपराधियों को वह जेल भेजेंगे। इसे लेकर सम्राट चौधरी ने यह सवाल पूछा है कि क्या तेजस्वी यादव सबसे पहले अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जेल भेजेंगे।